स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए 100 केंद्र, इस दिन होगी…
HNN/धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा ने बोर्ड डीएलएड सत्र 2024-26 के लिए 8 जून को एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया है। बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों से डीएलएड कॉमन एन्ट्रैंस टैस्ट के लिए 20 अप्रैल से 13 मई तक विलम्ब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि बोर्ड की ओर से लगभग 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उक्त परीक्षा के लिए कुल 21667 अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2206 अभ्यर्थियों ने अपने अधूरे फार्म भरे हैं तथा फीस भी जमा नहीं करवाई है।
इन आवेदन पत्रों को निर्धारित तिथि तक फीस जमा नहीं करवाने पर रद्द दिया गया था। हालांकि जिन अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित तिथि के दौरान फीस जमा करवाई गई है व उनका नाम रद्द सूची में अंकित है, ऐसे अभ्यर्थी अपने फीस से संबंधित दस्तावेज बोर्ड कार्यालय में जमा करवा कर ही अपना अनुक्रमांक लेने के लिए पात्र होंगे।