स्क्रब टायफस से 71 वर्षीय व्यक्ति की गई जान, अब तक 8 लोगों की हुई मौत

By PARUL Published: 9 Sep 2023, 11:15 AM | Updated: 9 Sep 2023, 11:15 AM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे स्क्रब टायफस के मामले लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। प्रदेश में अब तक इस वायरस से 8 लोग अपनी जान गवां बैठे हैं। जिनमें दो पुरुष, एक बच्ची और पांच महिलाएं शामिल हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेशभर अलर्ट जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में बीते कल भी राजधानी शिमला के कोटगढ़ निवासी एक 71 वर्षीय व्यक्ति ने आईजीएमसी में दम तोड़ दिया है। हर दिन बढ़ रहे स्क्रब टायफस के मामले स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनते जा रहे है। डॉ. राहुल राव वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक आईजीएमसी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

उन्होंने बताया कि स्क्रब टायफस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही आईजीएमसी में पीलिया के भी कई मामले सामने आ रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इन बीमारियों को लेकर कोई भी लापरवाही ना बरते बल्कि समय पर इलाज कराएं।