Loading...

स्टार्टअप योजनाओं और शिक्षा ऋण से सशक्त होगा हिमाचल का युवा वर्ग

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 12 Aug 2025 • 1 Min Read

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए स्टार्टअप योजनाओं को गति दी जा रही है और निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही अनाथ बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण 1 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

शिमला

स्टार्टअप और पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए पर्यटन एवं स्वास्थ्य पर्यटन के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार द्वारा होमस्टे को बढ़ावा देने से स्थानीय युवाओं को स्वरोज़गार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

अनाथ बच्चों के लिए विशेष ऋण योजना
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ श्रेणी के 6,000 अनाथ बच्चों के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण 1 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। यह ऋण डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत दिया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

किसानों के लिए प्राकृतिक खेती और MSP
सुक्खू ने कहा कि राज्य की 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है, लेकिन खेती अब मुख्य आजीविका का साधन नहीं रही। ऐसे में सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ गेहूं, मक्की, कच्ची हल्दी और जौ जैसी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित कर रही है, जिससे किसानों की आय में स्थिरता आ सके।

Related Topics: