स्पीति की बच्चियों के लिए वरदान साबित हो रहा काजा का कन्या छात्रावास
HNN / लाहौल-स्पीति
पिछले कई सालों से काजा का कन्या छात्रावास स्पीति की बच्चियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहाँ हॉस्टल में रहने वाली बच्चियों को नियमों के पालन के साथ बेहतरीन पढ़ाई के लिए सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। बीते कल भी काजा के कन्या छात्रावास में छात्राओं को डाबर कंपनी का टूथपेस्ट वितरित किया गया।
इस मौके पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बच्चों को टूथपेस्ट वितरित किए और कहा कि कारवां संस्था द्वारा जो सहयोग छात्रावास की छात्राओं के लिए किया जा रहा है, उसका वह विशेष आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कारवां संस्था के अध्यक्ष इशू ठाकुर को हॉस्टल में 100 टूथपेस्ट भेजने के लिए आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि इस छात्रावास में बच्चियों को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जाता है, ताकि वह मुसीबत के समय खुद को इस कदर काबिल बना सके कि हर मुसीबत का डटकर सामना कर सके।