Loading...

स्लेटपोश मकान में भड़की आग, लाखों का हुआ नुकसान

Ankita • 4 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ठपर में एक स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को करीब 1 लाख का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ओमकार सिंह निवासी गांव ठपर के स्लेटपोश मकान में चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग मकान की ऊपरी मंजिल में ज्यादा लगी होने के कारण स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में असमर्थ हो गए।

जिस पर उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड झंडूता को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड झंडूता की टीम मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।