Loading...

स्वां नदी के किनारे से बरामद हुआ अज्ञात महिला का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Ankita • 21 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के सदर थाना के तहत उदयपुर मराला में स्वां नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। हालाँकि महिला की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

वहीं अभी तक मृतका महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही भी शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, उदयपुर की स्वां नदी किनारे स्थानीय लोग ने एक महिला का शव देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। महिला ने शव की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए डेड हाऊस रख दिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।