Loading...

स्वां नदी के किनारे मिला पंजाब के 47 वर्षीय व्यक्ति का शव, जाँच में जुटी पुलिस

Ankita • 22 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के संतोषगढ़ में स्वां नदी के किनारे से पंजाब के एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय विजय कुमार पुत्र कमल देव निवासी जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, संतोषगढ़ का एक व्यक्ति स्वां नदी के किनारे घास काटने पहुंचा, जहां पर एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मृतक के जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके चलते व्यक्ति की पहचान हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।