स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिठाइयों के भरे 16 सैंपल

Health-department-team-fill.jpg

HNN/ चंबा

जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बीते रोज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देकर मिठाइयों के सैंपल भरे और उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनजीत कुमार, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद ने शहर में मिठाइयों की दुकानों में दबिश दी।

इस दौरान उन्होंने सोन पापड़ी, मधु पाक, गुलाब जामून, रसगुल्ले, बेसन, सोन पापड़ी, चमचम मिल्क केक के 16 सैंपल एकत्रित किए। जिसके बाद विभाग ने इन्हे जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा। अब रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।