लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सड़क किनारे खड़ी स्कूटी में अचानक भड़की आग…

SAPNA THAKUR | 4 दिसंबर 2021 at 10:38 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट मंडी के राजा का बाग में सड़क किनारे खड़ी स्कूटी अचानक धू-धू कर जलने लगी। प्रथम दृष्टया से स्कूटी में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जिससे स्कूटी के मालिक जीवन कुमार निवासी झिकली मोच तहसील फ़तेहपुर को लाखों का नुक्सान हुआ है।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार जीवन कुमार स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था और इस दौरान उसकी पत्नी भी मौजूद थी। इसी दौरान अचानक ही रास्ते में स्कूटी बंद हो गई और आग लग गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने से स्कूटी पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]