HNN/ काँगड़ा
जिला काँगड़ा के ब्लॉक परागपुर के तहत गांव मूहीं में एक सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उक्त बुजुर्ग तकरीबन 1 सप्ताह से लापता चल रहा था जिसका कहीं से भी कुछ अता पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच अब बुजुर्ग का शव जंगल में नाले से बरामद किया गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर देहरा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में अपने पुत्र वधु व दो पोतियों के साथ रहने वाला शेर सिंह बुधवार को अचानक लापता हो गया। वह घर से यह कहकर निकला था कि थोड़ी देर में वापस आ जाएगा परंतु देर तक भी जब बुजुर्ग वापस नहीं लौटा तो पुत्र वधु सपना स्याल ने पुलिस थाना रक्कड़ में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस द्वारा भी बुजुर्ग को ढूंढने का प्रयास किया गया परंतु सफलता हाथ नहीं लगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
एसएचओ रक्कड़ चिरंजीलाल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तकरीबन 1 सप्ताह बाद बुजुर्ग का शव मूहीं स्थित उनके घर से मात्र 900 मीटर की दूरी पर एक नाले में गली-सड़ी अवस्था में मिला है। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





