Loading...

हमीरपुर की बेटी डॉ. नेहा पुरी बनी भारतीय सेना में कैप्टन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 27 Dec 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / हमीरपुर

डॉ. नेहा की सफलता ने हिमाचल का नाम रोशन किया, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने गृह जिला हमीरपुर की बेटी डॉ. नेहा पुरी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। डॉ. नेहा पुरी ने भारतीय सेना में कैप्टन बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए डॉ. नेहा और उनके परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

यह उपलब्धि न केवल नेहा की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि यह अन्य युवाओं के लिए एक उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प और समर्पण से बड़ी से बड़ी ऊंचाई हासिल की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. नेहा की यह सफलता प्रदेश के हर घर में बेटियों के प्रति गर्व और विश्वास को और मजबूत करेगी।