हमीरपुर में एचआरटीसी प्रबंधन ने परिचालक को किया निलंबित, यह है पूरा मामला…
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एचआरटीसी प्रबंधन ने परिचालक को सस्पेंड कर दिया है। बता दें परिचालक की तरफ से किराया लेकर सवारियों को टिकट नहीं दिए गए थे और 144 रुपये का टांका लगाने पर यह कार्यवाही अमल में लाई गई है।
जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी बस हमीरपुर से जंदरु वाया सुजानपुर बस रूट पर जा रही थी। इस दौरान सुजानपुर के पौहंज में डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक की अगुवाई में बस को निरीक्षण के लिए रुकवाया गया। बस में कुल छह ही सवारियां मौजूद थी।
बस में सवार किसी भी यात्री के पास टिकट नहीं पाया गया। जबकि परिचालक द्वारा यात्रियों से टिकट के पैसे लिए गए थे। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि 144 रुपये का टांका लगाने पर परिचालक को निलंबित कर दिया गया है।