HNN/हमीरपुर
समाज की एकता और सहयोग की भावना को नया आकार देने के लिए यूथ क्लब ऊटपुर द्वारा एक अत्यंत महत्वपूर्ण व प्रेरणादायक आयोजन की तैयारी की जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊटपुर में 22 सितंबर को पहला विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा। संस्था से जुड़े राकेश चंद ने बताया कि रक्तदान केवल एक साधारण दान नहीं है, बल्कि यह जीवन की रक्षा का एक अनमोल व अमूल्य प्रयास है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस शिविर के माध्यम से हम न केवल जीवन को बचाने की इस महत्वपूर्ण पहल में योगदान देंगे बल्कि समाज में एकता, सहयोग व संवेदनशीलता की एक नई मिसाल भी कायम करेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group