Loading...

हरिपुर गांव में आग की भेंट चढ़ा मकान, लाखों का हुआ नुकसान

By PARUL Published: 13 Feb 2024, 10:17 AM | Updated: 13 Feb 2024, 10:18 AM 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा के हरिपुर गांव में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पीड़ित मोहित चड्ढा पुत्र महेश चड्ढा को लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात परिवार के सभी सदस्य अपने कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान एक कमरे में चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते कमरे से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।

जिसके बाद परिवार के सदस्य आंगन में आ गए। मकान से उठ रही लपटों को देखकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने अग्निशमन विभाग को इस बाबत सूचित किया। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। अग्निकांड में कमरे के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।

इसमें डबल बेडबॉक्स, रजाइयां, गद्दे, बेडबॉक्स के अंदर रखा सामान और एलईडी समेत बिजली उपकरण प्रेस, हीटर, ब्लोर, खिड़की-दरवाजे, टेबल, कुर्सियां इत्यादि पूरी तरह जल गए हैं। अग्निकांड में पीड़ित परिवार को करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पाकर पंचायत प्रतिनिधि और संबंधित क्षेत्रीय पटवारी भी मौके पर पहुंचे। पटवारी ने अपनी रिपोर्ट बनाकर आलाधिकारियों को भेज दी है।