Loading...

हरियाणा के चार लोगों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर पाई डाकसेवक की नौकरी

Ankita 18 Oct 2023 Edited 18 Oct 1 min read

HNN/ शिमला

हरियाणा के चार लोगों ने अप्पर शिमला में डाक विभाग में फ़र्ज़ी दस्तावेज़ से नौकरी पाई है। जिसका खुलासा अब हुआ है। आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी सुशील, चरखी दादरी निवासी साहिल, भिवानी निवासी राकेश और जींद निवासी कर्मवीर के रूप में हुई है।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना ठियोग में आईपीसी की धारा 420,465,468, 471 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय डाक विभाग में वर्ष 2021-22 में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती निकली थी। हाईस्कूल में प्राप्तांक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। जिसमें चार अभ्यर्थियों की तैनाती ठियोग थाना के अंतर्गत आने वाले डाकघरों में हुई।

डाक विभाग ने जब शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की, तो हरियाणा के चारों अभ्यर्थियों ने फ़र्ज़ी प्रमाण पत्र लगाए हैं। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डाक अधीक्षक का पत्र मिलने के बाद ठियोग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।