HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना सदर की टीम ने हरियाणा के 4 युवकों को 3.670 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान परदीप कुमार निवासी गांव गढ़वाल तहसील गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा, निट्टू निवासी गांव गढ़वाल तहसील गोहाना जिलासोनीपत हरियाणा, सतीश निवासी गांव गढ़वाल तहसील गोहाना जिला सोनीपत और विजेंदर जिला जिंद हरियाणा के रूप में हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने चंडीगढ़-मनाली एनएच पर शहर के नजदीक नौणी चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान उन्होंने हरियाणा नंबर की कार को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार से 3.670 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। साथ ही उनकी कार भी जब्त कर ली गई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group