हरीश कुमार बने नाहन शिक्षा खंड के शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष
अजय कटारिया को सौंपी महासचिव पद की कमान
HNN/ नाहन
शिक्षा खंड नाहन यूनियन के शारीरिक शिक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव में हरीश कुमार को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुन लिया गया। जबकि अजय कटारिया को महासचिव पद की कमान सौंपी गई।
इससे पूर्व शारीरिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान संघ के द्विवार्षिक चुनाव को अमलीजामा पहनाया गया। बैठक में नाहन ब्लॉक प्रभारी सुरेंद्र सूरी समेत सभी शारीरिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर जसवंत को कोषाध्यक्ष, जबकि जिला प्रतिनिधि के लिए अरुण शर्मा, मयंक गौतम और हरबंस का चयन किया गया। चुनाव प्रकिया संपन्न होने के बाद नवनियुक्त प्रधान हरीश कुमार ने सभी का आभार जताया।