Loading...

हरोली में 12 साल के बच्चे के साथ यौन शोषण का मामला / पुलिस ने गांव के ही 25 वर्षीय आरोपी के खिलाफ……

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 Dec 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना

पुलिस थाना हरोली के तहत एक गांव में 12 साल के बच्चे का यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव के ही 25 वर्षीय आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले को लेकर बालक की मां ने हरोली पुलिस के पास शिकायत दी है। साथ ही आरोपी युवक व उसके साथी पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया है ।

जानकारी के अनुसार बच्चे की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मंगलवार को घर के आंगन में खेल रहा था। कुछ देर बात वह रोता हुआ उसके पास आया और बताया कि गांव के एक युवक से उसके साथ गलत हरकत की है। इस दौरान किसी तरह उसके चंगुल से बचकर भागा।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने सारा मामला पंचायत प्रधान को बताया। इस दौरान आरोपी और उसका पिता भी वहां पहुंचे और बहसबाजी व मारपीट भी करने लगे। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।