हलाँ स्कूल में आयोजित हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर

NSS-1.jpg

स्वयंसेवकों ने शिरगुल महाराज के मंदिर निर्माण में सड़क से लेकर मंदिर तक लगभग 500 टाईंले पहुंचाकर श्रमदान का दिया परिचय

HNN/नाहन

जिला सिरमौर के शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक हलाँ में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर चल रहा है। कार्यक्रम अधिकारी राम भज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर की शुरुआत प्रतिदिन प्रभात फेरी से होती हैं। तदोपरांत योग प्राणायाम करवाया जाता है। शिविर के तीसरे दिन प्रोजेक्ट वर्क के तहत स्वयंसेवकों ने ग्राम पंचायत नाया पंजौड़ के गांव पंजौड़ में निर्माणाधीन शिरगुल महाराज के मंदिर निर्माण के संदर्भ में सड़क से लेकर मंदिर तक तकरीबन 500 टाईंले पहुंचाकर श्रमदान का परिचय दिया।

इस दौरान स्वयंसेवकों के द्वारा गांव के तमाम रास्तों एवं मंदिर परिसर की भी सफाई की गई। शिविर के चौथे दिन प्रोजेक्ट वर्क के तहत गांव ठाणा की ओर जाने वाले रास्ते की सफाई तथा विद्यालय परिसर से गोद लिए हुए गांव भीव की ओर जाने वाले रास्तों एवं गलियों की सफाई की गई। स्रोत व्यक्ति के रूप में वरिष्ठ अध्यापक धर्मपाल शर्मा एवं अनिल शर्मा ने शिरकत की।

पिछले दो दिनों से योगा अध्यापक एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग प्रशिक्षक अनिल पुंडीर ने योग प्राणायाम के टिप्स देकर स्वयंसेवकों को लाभान्वित किया। अनिल पुंडीर का कहना है कि जो भी कार्य करना है,उसको सौ प्रतिशत करके ही करना है और उसका परिणाम भी सौ प्रतिशत ही आना चाहिए। प्रत्येक दिन जिला समन्वयक एवं कार्यक्रम अधिकारी राम भज शर्मा द्वारा शिविर में भाग ले रहे स्वयंसेवकों को परेड का पूर्वाभ्यास भी करवाया जाता है।

शिविर के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खड़काहं चतर भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि के समक्ष स्वयंसेवक ने रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक धर्मपाल शर्मा, अनिल शर्मा एस्कॉर्ट के रूप में गर्ल्स वालंटियर के साथ सेवाएं दे रही वरिष्ठ अध्यापिका सपना शर्मा, सेवादार रण सिहं पौजटा एवं शिविर में भाग ले रहे सभी स्वयंसेवक मौजूद रहे।