Loading...

हाईवे किनारे खड़ी कार से बरामद हुआ युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 6 Jan 2024, 2:41 PM | Updated: 6 Jan 2024, 2:48 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में शिमला-मंडी हाईवे पर हीरानगर के पास खड़ी कार में एक युवक मृत मिला है। हालांकि युवक की मौत का कारण क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

मृतक की शिनाख्त करवाई तो यह शव उमेश पुरी (36) निवास शिमला ग्रामीण का निकला जोकि पिछले तीन दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शिमला-मंडी हाईवे पर हीरानगर के पास खड़ी कार की चालक सीट पर एक युवक वृत्त अवस्था में पड़ा हुआ था। जब स्थानीय लोगों ने युवक का शव वहां पड़ा हुआ देखा था तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामले की आगमी जांच शुरू की। फिलहाल फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए है। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत किन कारणों से हुई है।