हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान पर गिरा पेड़, हुआ भारी नुक्सान
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर अभी तक जारी है। भारी बारिश के चलते प्रदेश में जगह-जगह कई घटनाएं देखने को मिल रही है। मामला राजधानी शिमला के विकास नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है, यहां मकान पर विशालकाय पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है।
पेड़ गिरने की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर भागे। वहीं पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही सुबह पेड़ को हटाने के लिए वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। पेड़ को घर से हटाया जा रहा है। पेड़ गिरने से घर के ऊपर रखी टंकियां पूरी तरह से टूट गई और छत को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
वहीं, नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घर के साथ लगते ही अन्य पेड़ भी गिरने की कगार पर हैं, जिन्हें काटने के निर्देश महापौर ने मौके पर ही दे दिए।