हाटी विरोधी नेताओं को गिरिपार क्षेत्र की जनता ने वोट की चोट से दिया करारा जवाब- रावत
HNN/ नाहन
सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव में गिरिपार क्षेत्र की जनता ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को वोट की चोट से करारा जवाब दिया है।
रावत ने बताया कि इन दोनों नेताओं ने गिरिपार क्षेत्र को एसटी का दर्जा ना मिले उसके विरोध में जनता के बीच बहुत ज्यादा भ्रांति फैलाने का काम किया है। इतना ही नहीं इन दोनों नेताओं ने गिरिपार क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को जाति के नाम पर बांटने का भी काम किया है।
ओबीसी के लोगों को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह कहकर भड़काया कि आपको एसटी होने से बहुत ज्यादा नुकसान होगा और इसी तरह विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने अनुसूचित जाति के लोगों को भड़काने में कोई भी कसर नहीं रखी। रावत ने बताया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से जिला सिरमौर का विकास बंद पड़ा है और लोग विकास के लिए तरस रहे हैं।
रावत ने बताया कि जिला सिरमौर और विशेष कर गिरिपार क्षेत्र के लोगों ने समझदारी का परिचय देते हुए हाटी विरोधी नेताओं को वोट की चोट से करारा तमाचा मारते हुए भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को जिला सिरमौर से बढ़त देकर पीएम नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान कर उन्हें लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मौका दिया है।