सोलन में सीबीएचआई टीम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रगति की सराहना
Himachalnow / सोलन
सोलन जिले में केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने व्यवस्थाओं और कार्यप्रगति पर संतोष जताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सोलन/हिमाचल प्रदेश
तीन दिवसीय निरीक्षण अभियान चला
केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो की उप-निदेशक दीक्षा सचदेवा के नेतृत्व में 16 से 18 मार्च 2026 तक सोलन जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह निरीक्षण तीन स्तरीय टीम द्वारा किया गया।
स्वास्थ्य डेटा और नीतियों पर रहता है फोकस
निरीक्षण के दौरान दीक्षा सचदेवा ने बताया कि सीबीएचआई का मुख्य कार्य देशभर में स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को एकत्रित करना, उनका विश्लेषण करना और नीति निर्माण के लिए उपयोग करना है।
कार्यशाला में 150 चिकित्सकों ने लिया भाग
16 मार्च को महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय, कुमारहट्टी में आईसीडी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें लगभग 150 चिकित्सकों ने भाग लिया।
अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
टीम ने 17 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवठी और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का निरीक्षण किया। वहीं 18 मार्च को नागरिक अस्पताल नालागढ़ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर का दौरा किया गया, जहां व्यवस्थाओं का बारीकी से आकलन किया गया।
प्रगति की सराहना, दिए आवश्यक निर्देश
निरीक्षण के बाद टीम ने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यों की प्रगति की सराहना की और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए।
टीम में शामिल रहे अधिकारी और स्टाफ
इस निरीक्षण दल में सांख्यिकी अधिकारी शेष कुमार मौर्य, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।