Loading...

हादसे का शिकार हुई ऑल्टो कार, एक की मौत, दूसरा जख्मी

PARUL • 2 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। मामला जिला चंबा का है। जहां गरोला-बासदा-स्वाई मार्ग पर एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है।

मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र हेमराज निवासी परिहार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो लोग कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गरोला-बासदा-स्वाई मार्ग पर पहुंचते ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्य​क्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।