Loading...

हादसे का शिकार हुई कार, चालक घायल

PARUL • 30 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के भराड़ी में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। घायल की पहचान अंशुल (22) निवासी गांव मिहाड़ा तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंशुल कार में सवार होकर भराड़ी से दधोल की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब वह भराड़ी थाने के पास पहुंचा तो अचानक ही वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे लोगों के घरों की तरफ जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही भराड़ी पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार चालक को निकाल कर भराड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने मामले की पुष्टि की है।

Related Topics: