हार्डवेयर की दुकान चढ़ी आग की भेंट, सारा सामान जलकर राख

By Ankita Published: 22 Aug 2023, 5:22 PM | Updated: 22 Aug 2023, 5:22 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के बस अड्डे के समीप हार्डवेयर की बड़ी दुकान आग की भेंट चढ़ गई। इस अग्निकांड में दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। अग्निशमन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व नप अध्यक्ष एवं मौजूदा पार्षद अशोक शर्मा की दुकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि कांगड़ा के साथ-साथ धर्मशाला से भी अग्निशमन की गाड़ियां बुलानी पड़ीं।

स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एसडीएम सोमिल गौतम और थाना प्रभारी संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। उधर, दमकल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।