HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के रोहड़ू-रामपुर मार्ग पर समाला में हार्डवेयर की दुकान में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड में पीड़ित को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
जानकारी के मुताबिक, रोहड़ू-रामपुर मार्ग पर समाला में हार्डवेयर की दुकान में अचानक ही आग भड़क उठी। इस दौरान आग ने बहुमंजिला भवन को कुछ ही देर में अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के बाद तुरंत इस बाबत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया। हालांकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

