Loading...

हिंदू जागरण मंच ने पुलिसकर्मियों के साथ मिठाई बांट मनाई दीपावली

SAPNA THAKUR • 25 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

दीपावली के अवसर पर एक तरफ़ जहाँ हर तरफ़ हर्ष उल्लास की धूम मची रही, लोगों ने परिवार के साथ दिवाली की ख़ुशियाँ मनाई वहीं पुलिस विभाग हर वर्ष की भाँति समाज एवं देश की सुरक्षा में मुस्तैदी से अपने कार्य का निर्वाहन करते दिखाई दिए। ऐसे में हिंदू जागरण मंच द्वारा विशेष रूप से पुलिस कर्मियों के साथ दिवाली मनाई गई।

इस अवसर पर शहर की पुलिस चौकी में जाकर मिठाई बांटी गई और उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी दी गई। इस दौरान मंच के ज़िला महामंत्री सुमित गुप्ता के साथ नाहन नगर अध्यक्ष दीपक चौधरी, नगर सचिव सागर गर्ग, ज़िला सचिव इंद्रा चावरिया ने सभी थानो में जाकर मिठाई वितरण की।