हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर साइबर ठगों ने सीएम रिलीफ फंड के नाम पर फर्जी पेज डाल दिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिमला
सीएम रिलीफ फंड के नाम पर लगाया फर्जी पेज और बैंक क्यूआर कोड
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वेबसाइट हैकिंग का खुलासा और तत्काल कार्रवाई
अतिरिक्त निदेशक तिलकराज शर्मा ने बताया कि विभाग की वेबसाइट emerginghimachal.gov.in राज्य डाटा सेंटर में होस्टेड है। 28 जुलाई को वेबसाइट प्रबंधन टीम ने सूचित किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वेबसाइट को हैक कर सीएम रिलीफ फंड के नाम से पेज डालकर बैंक खाते का क्यूआर कोड जोड़ दिया है। सूचना मिलते ही वेबसाइट को बंद कर दिया गया और 29 जुलाई को दुरुस्त कर पुनः शुरू किया गया।
दो दिन सक्रिय रहा फर्जी पेज
जांच में पता चला है कि 26 जुलाई को यह फर्जी पेज होस्ट किया गया था, जो 28 जुलाई तक सक्रिय रहा। अब पुलिस यह जांच रही है कि इस अवधि में कितने लोगों ने क्यूआर कोड के जरिए धनराशि जमा की।
सरकार को बदनाम करने और धोखाधड़ी की आशंका
विभाग का मानना है कि यह हैकिंग न केवल ठगी के उद्देश्य से की गई, बल्कि सरकार की साख को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी थी। छोटा शिमला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) और आईटी एक्ट की धारा 66 (सी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले 5 जुलाई को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की वेबसाइट भी हैक हुई थी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





