हिमाचल की एमबीबीएस छात्रा ने हरियाणा में की आत्महत्या
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश की एमबीबीएस छात्रा ने हरियाणा के झज्जर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली है। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान श्वेता निवासी शिमला के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्वेता वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष की छात्रा थी। श्वेता कॉलेज के हॉस्टल में ही रहती थी। इसी दौरान उसने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर यह खौफनाक कदम उठाया और आत्महत्या कर ली।
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि श्वेता से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।