Loading...

हिमाचल की रबर डॉल ने राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जीते दो गोल्ड मेडल

PRIYANKA THAKUR • 17 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल की रबर डॉल निधि डोगरा ने राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। यह प्रतियोगिता जिला शिमला के कालीबाड़ी हॉल में हुई थी। निधि डोगरा ने ट्रेडिशनल योगासन में और आर्टिस्टिक योगासन में यह गोल्ड मेडल जीते हैं।

अब निधि डोगरा राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व महाराष्ट्र में करेंगी। बता दें कि हिमाचल की रबर डॉल निधि डोगरा हमीरपुर जिला के चौरी गांव की रहने वाली है। उसने 13 साल की उम्र में योग में दर्जनों अवार्ड जीते हैं। इतना ही नही निधि ने योग में 6 से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए हैं।