Loading...

हिमाचल के आईएएस अधिकारी संदीप नेगी का निधन, सीएम सुक्खू ने जताया दुख

Ankita • 2 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं डाॅ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलसचिव संदीप नेगी का निधन हो गया है। बता दें जिला किन्नौर के रिब्बा के रहने वाले आईएएस अधिकारी ने 47 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें पिछले लंबे समय से वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा था। परन्तु हालत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संदीप नेगी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संदीप नेगी ने प्रदेश सरकार में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए पूरी कुशलता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राज्य ने एक समर्पित भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी खोया है।