Loading...

हिमाचल के कॉलेजों में बड़ा फेरबदल, 20 प्रिंसिपल और प्रोफेसरों के तबादला आदेश जारी

PRIYANKA THAKUR 21 Mar 2026 Edited 21 Mar Quick read

Himachalnow / शिमला

हिमाचल में उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में कार्यरत 20 प्रिंसिपल और प्रोफेसरों के तबादले किए हैं। नई तैनाती के साथ सभी को तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

शिमला

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
हिमाचल प्रदेश में कॉलेज स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में कार्यरत 20 प्रधानाचार्यों, असिस्टैंट प्रोफेसरों और एसोसिएट प्रोफेसरों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है, जिसमें सभी अधिकारियों और शिक्षकों की नई तैनाती स्पष्ट रूप से दर्शाई गई है। विभाग ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना देरी किए अपने नए कार्यस्थल पर ज्वाइन करें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट विभाग को भेजें।

कई कॉलेजों में बदली गई तैनाती
जारी आदेशों के अनुसार कई प्रमुख कॉलेजों में शिक्षकों और प्रिंसिपल्स की तैनाती बदली गई है। शालिनी को नालागढ़ से सोलन कॉलेज, अनुराधा को पालमपुर से नालागढ़ और अनुज कुमार को नालागढ़ से पालमपुर भेजा गया है। इसी तरह लीना शर्मा को दौलतपुर चौक से बासा, सुरेश कुमार को चायल कोटी से ठियोग, रितु जस्वाल को चिंतपूर्णी से बीटन और रिचा शर्मा को चिंतपूर्णी से ऊना कॉलेज में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा निधि शर्मा को दौलतपुर चौक से हरोली, रजनी भारद्वाज को बिलासपुर से घुमारवीं और वासुदेव को घुमारवीं से बिलासपुर कॉलेज भेजा गया है।

अन्य शिक्षकों के भी हुए तबादले
अन्य तबादलों में गितिका ठाकुर को राजगढ़ से सोलन और अंकुर सूद को सोलन से राजगढ़ कॉलेज भेजा गया है। वहीं राजेश कुमार को आरकेएमवी शिमला से ठियोग, निधि को ठियोग से आरकेएमवी शिमला, सुभाष चंद को हरिपुर गुलेर से सुबाथू और मृणालिनी कश्यप को कोटशेरा शिमला से कंडाघाट कॉलेज में तैनाती दी गई है। अंशु कौशल को कंडाघाट से कोटशेरा, सत्यनारायण स्नेही को ठियोग से संजौली, अरुण कुमार को संजौली से ठियोग और प्रकाश चंद को लडभड़ोल से जोगेंद्रनगर कॉलेज भेजा गया है।

तुरंत ज्वाइन करने के निर्देश
उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को अपने नए कार्यस्थल पर तुरंत कार्यभार संभालना होगा। इसके साथ ही उन्हें अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट विभाग को निर्धारित माध्यम से भेजनी होगी। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यप्रणाली को सुचारू करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Topics: