Loading...

हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी एमबीबीएस और पीजी सीटें, केंद्र ने मंजूर किए 158.50 करोड़

Shailesh Saini • 1 Hour Ago • 1 Min Read

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 120 एमबीबीएस सीटें, 17 कॉलेजों में स्नातकोत्तर सीटों के विस्तार को भी मंजूरी

हिमाचल नाऊ न्यूज़ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और स्नातकोत्तर सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने 158.50 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मंजूर की है। केंद्र की इस मंजूरी से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा सांसद सुरेश कुमार कश्यप के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र प्रायोजित योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में 120 अतिरिक्त एमबीबीएस सीटें बढ़ाने के लिए 144 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।इसके अलावा एक मेडिकल कॉलेज में 17 अतिरिक्त स्नातकोत्तर सीटें बढ़ाने के लिए 14.50 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। इस तरह दोनों मदों में कुल 158.50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है।

प्रदेश में अब 996 एमबीबीएस सीटें

केंद्रीय मंत्री के अनुसार वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सात सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 846 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। प्रस्तावित विस्तार के बाद प्रदेश में कार्यरत मेडिकल कॉलेजों में कुल 996 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होंगी।केंद्र सरकार का यह कदम प्रदेश में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या में वृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Topics: