HNN/ कांगड़ा
श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस आज हिमाचल के शक्तिपीठों में माथा टेकने पहुँची है। बता दें कि श्रीलंका में चल रहे सकंट को लेकर जैकलीन फर्नांडिस काफी चिंतित है। ऐसे में अब वह श्रीलंका में शांति के लिए लगातार प्रार्थना कर रही है। इसी बीच आज वह हिमाचल के शक्तिपीठों में श्रीलंका के लिए शांति की प्रार्थना करने पहुँची।
जानकारी अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस आज कांगड़ा पहुँची और यहाँ उन्होंने बज्रेश्वरी माता मंदिर सहित चामुंडा नंदिकेश्वर धाम और ज्वालाजी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर माथा टेका। बताया जा रहा है कि जैकलीन अब मां चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाने पहुंचेगी। इसके बाद रात को वह माता बगलामुखी मंदिर में जाएगी और वहां विशेष हवन करेंगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





