लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोहों पर रोक हटी, सरकार ने कुछ घंटों बाद वापस लिया फैसला

Ankita | 23 फ़रवरी 2023 at 7:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों के वार्षिक समारोहों के आयोजन पर रोक लगाई थी। परंतु कुछ ही घंटों में यह रोक हटा दी गई है। बता दें कि कुछ देर पहले ही इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से गुरुवार को सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश दिए गए थे कि उनके नियंत्रण में आने सभी स्कूलों में तुरंत प्रभाव से वार्षिक समारोहों के आयोजन पर रोक लगाई जाने की बात कही गई थी।

लेकिन अब कुछ ही घंटों बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस फैसले को वापस ले लिया है। दरअसल, स्कूल में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी का समय देने के बजाय वार्षिक समारोह के आयोजन की तैयारियों में लगा दिया गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए उचित समय नहीं मिलता। बता दें स्कूलों में वार्षिक समारोहों की तैयारियां भी कर ली गई हैं, लेकिन वार्षिक समारोहों पर रोक के आदेशों से स्कूलों की तैयारियों पर पानी फिर गया था। ऐसे में निदेशालय को अपने आदेश वापिस लेने पड़े।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]