Loading...

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में इस माह से शुरू होगी 6,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती…..

Ankita • 25 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में शिक्षक बनने वालों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने बड़ी घोषणा की है। राज्य के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राज्य सचिवालय में कहा है कि प्रदेश में अध्यापकों के लगभग 6 हजार पद जल्द भरे जाएंगे।

बता दें प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 5,300 और उच्च शिक्षा विभाग में 1,000 पद भरे जाएंगे। प्रदेश कैबिनेट ने इन पदों को भरने के लिए पहले ही मंजूरी दे दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इससे स्कूलों में चल रही अध्यापकों की कमी दूर होगी।

इसके लिए अब जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में अध्यापकों की कमी हमेशा देखने को मिलती है, लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने से अधिकतर कमी को पूर्ण किया जाएगा।