Loading...

‍हिमाचल के 2 जिलों में कल भी बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, आदेश जारी

Ankita • 24 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में कल भी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। बता दें वह दो जिले राजधानी शिमला और मंडी है। दोनों जिलों के उपायुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिलों में भारी बारिश के अलर्ट और अवरुद्ध सड़कों की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

बता दें, प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत जिले में 23 और 24 अगस्त को भी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित की थी। अब 25 अगस्त को भी सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेगी।

उपायुक्त ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा है ।आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग ने जिले में 22 से 25 अगस्त के मध्य भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पीछे हुई बारिश के कारण जिले में अभी भी संबंधित विभागों से भूस्खलन की घटनाओं और सड़कों के अवरुद्ध होने की सूचना प्राप्त हो रही है।

ऐसे में विद्यार्थियों और स्टाफ का शिक्षण संस्थानों के लिए आना सुरक्षा की दृष्टि से खतरे से भरा है। इसे देखते हुए 25 अगस्त को जिलों के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश रखा गया है। वहीं, उपायुक्त ने सभी लोगों से सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील करते हुए नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है।