Loading...

हिमाचल के 56 वर्षीय जवान विक्रम सिंह की हार्ट अटैक से मौत

Ankita • 3 Jan 2024 • 1 Min Read

आईटीबीपी में एएसआई के पद पर थे तैनात

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जवान की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। बता दें जवान विक्रम सिंह धीमान (56 ) निवासी गांव गाहर उपमंडल घुमारवीं जिला बिलासपुर के रहने वाले थे।

वह इंडियन-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) में एएसआई के पद पर तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं उनकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, विक्रम धीमान इन दिनों छतीसगढ़ में सेवाएं दे रहे थे। वह करीब 10 दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। मंगलवार ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई है।

बता दें विक्रम सिंह करीब 30 साल पहले आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। अप्रैल में उनके बेटे की शादी भी थी। बेटे की शादी पर वह घर भी आने वाले थे। वहीं उनकी मौत की खबर मिलने से क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Topics: