HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बीते कल बर्फबारी हुई है। जिससे प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही प्रदेश में अब लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना भी करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में शनिवार और रविवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी दौरान मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में धूप खिली रहने की संभावना है। जिससे लोगों को राहत की सांस मिलेगी। वहीं एक जनवरी से पूरे प्रदेश में साफ मौसम रहने के आसार हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





