HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने आईटीएफटी संस्थान मोहाली के प्रमुख मुकेश कुमार को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। सीबीआई को काफी समय से इस आरोपी की तलाश थी, लेकिन सीबीआई इस तक नही पहुंच पा रही थी।
बता दे कि इस संस्थान पर सबसे ज्यादा 40 करोड़ की स्कॉलरशिप हड़पने का आरोप है। सूचना के आधार पर सीबीआई की टीम ने कई मर्तबा चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और अन्य राज्यों में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहा था। आख़िरकार आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया, जिसे अब शिमला लाया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आज आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। बता दे कि अब तक इस मामले में विभिन्न संस्थानों के 25 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





