Loading...

हिमाचल- निजी गाड़ी में मिली ईवीएम, जमकर हुआ हंगामा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

PRIYANKA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

जिला शिमला के रामपुर बुशहर में एक निजी गाड़ी में ईवीएम ले जाने का मामला सामने आया है। जैसे ही कांग्रेस नेताओं को निजी कार में ईवीएम ले जाने की सूचना मिली, वह मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। साथ ही चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की।

चुनाव आयोग को जैसे इस बारे में शिकायत मिली तो उन्होंने पुलिस टीम को मौके की ओर रवाना किया। वही , कांग्रेस के महासचिव एवं शिमला ग्रामीण से उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने इसको लेकर सोशल मीडिया में भी पोस्ट डाली है।

उन्होंने ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जताई है। वहीं कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी ट्वीट कर निजी कार में ईवीएम मिलने पर सवाल उठाए हैं। कहा कि लोगों ने गाड़ी को घेर रखा है और पुलिस का इंतजार है।