हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक हुई आयोजित
HNN/नाहन
जिला मुख्यालय नाहन के सनातन धर्म मंदिर में आज हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मोहन सिंह ठाकुर द्वारा की गई, जबकि कार्यवाही संचालन महासचिव हर शरण शर्मा ने किया।
उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन सेवा निवृतों के हितों का ध्यान रखते हुए 1 जनवरी 2006 व 1 जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान का लाभ अविलंब प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मेडिकल अलाउंस की सीमा 1 हजार रुपए मासिक फिक्स की जाए। साथ ही 65-70-75-80 वर्षीय वेतन वृद्धि मूल पेंशन में समायोजित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृतों को फ्री ट्रैवलिंग के पहचान पत्र जारी किए जाए और जिन सेवानिवृत्तों को दो वेतन वृद्धियां नहीं दी गई है वह भी जारी की जाए। बैठक में मोहन सिंह ठाकुर, हर शरण शर्मा, गुमान सिंह, हरबंस सिंह, लायक राम, सोमदत्त, रोशन लाल और राधा देवी व अन्य लोग उपस्थित रहे।