Loading...

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के कुठेड़ स्कूल परिसर में महिला की निर्मम हत्या का राजफाश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 24 Aug 2025 • 1 Min Read

चंबा जिले के कुठेड़ स्कूल परिसर में 63 वर्षीय महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है । पुलिस ने मुख्य आरोपी नरेश उर्फ राकेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी नवनीत उर्फ भबरा अभी फरार है । गिरफ्तार आरोपी को डलहौजी न्यायालय में पेश करने के बाद चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है ।

चंबा :

हत्या से पहले की थी हैवानियत
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने मंदिर में भंडारे का काम खत्म करने के बाद शराब का सेवन किया। इसके बाद उन्होंने महिला को स्कूल परिसर में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की और गला दबाकर हत्या कर दी। शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ और महिला के साथ गंभीर शारीरिक उत्पीड़न की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार आरोपी ने किया कबूलनामा़
गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार ने पंचायत प्रतिनिधि के सामने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया और साथी नवनीत को मुख्य दोषी बताया। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय से रिमांड प्राप्त किया।

फरार आरोपी की तलाश तेज
डीएसपी चुवाड़ी योगराज चंदेल ने बताया कि दूसरे आरोपी नवनीत की तलाश के लिए पुलिस टीम कांगड़ा भेजी गई है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी और यदि किसी अन्य की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।