Loading...

हिमाचल प्रदेश के 13 शिक्षकों को मिलेगा राज्यस्तरीय अवॉर्ड, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट

Ankita • 4 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिक्षा विभाग ने राज्यस्तरीय शिक्षक अवॉर्ड की सूची जारी कर दी है। इस वर्ष प्रदेश के 13 शिक्षकों को राज्यस्तरीय शिक्षक अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। शिमला स्थित राजभवन में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षक दिवस पर राजभवन शिमला में राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। कांगड़ा, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और किन्नौर से एक भी शिक्षक का पुरस्कार के लिए चयन नहीं हुआ है।

यहां देखें पूरी लिस्ट….

जिला शिमला से तीन, कुल्लू-ऊना और हमीरपुर से दो-दो शिक्षकों को चुना गया है। मंडी-सोलन-सिरमौर और चंबा जिला से पुरस्कार के लिए एक-एक शिक्षक का चयन हुआ है। बता दें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हिमाचल प्रदेश के 13 शिक्षकों को यह राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल रहा है।