Loading...

हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा सड़क पर पानी जमने से वाहन चालकों को सतर्कता की अपील

PARUL • 7 Nov 2024 • 1 Min Read

Himachalnow/शिमला

हिमाचल प्रदेश में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा सड़क पर पानी जमने से पुलिस ने वाहन चालकों को सतर्कता के साथ वाहन चलाने की अपील की है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिस कारण मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।

प्रदेश के अधिकतम तापमान में बुधवार को तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला सहित अन्य अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में बीते दिनों के मुकाबले कमी दर्ज हुई। दस नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 11 और 12 नवंबर को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

ऊपरी क्षेत्रों में अच्छी खासी ठंड होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा सड़क पर पानी जमने से पुलिस ने वाहन चालकों को सतर्कता के साथ वाहन चलाने की अपील की है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिस कारण मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।