Loading...

Himachal Weather / हिमाचल में बदला मौसम, रोहतांग-शिंकुला सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, 14 अक्तूबर तक बारिश के आसार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रे में हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 और 14 अक्तूबर को प्रदेश में आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

शिमला

रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रे में हिमपात

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के साथ बर्फबारी हुई है। रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रे में हिमपात दर्ज किया गया, जबकि कई अन्य स्थानों पर हल्की बारिश हुई। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठंड का असर भी बढ़ने लगा है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 12 अक्तूबर को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

13 और 14 अक्तूबर को आंधी-बारिश की संभावना

मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 और 14 अक्तूबर को प्रदेश में एक बार फिर आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम में आए बदलाव और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

कुकुमसेरी में 1.9 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यहां पारा शून्य के करीब पहुंच गया। वहीं ऊना में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में शिमला में तीन डिग्री, कल्पा में 2.4 और ऊना में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि कांगड़ा और चंबा में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही।

Related Topics: • •