हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में 39.52 फीसदी मतदान
HNN/काँगड़ा
पंचायती राज संस्थाओं के एक बीडीसी सहित आठ वार्ड सदस्यों के पदों के लिए हुए उपचुनाव में 39.52 फीसदी मतदान हुआ। एक बीडीसी और आठ वार्ड सदस्यों के पदों के लिए हुए उपचुनाव में 3,056 मतदाताओं में से 1,458 पुरुष और 1,598 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि रविवार को हुए उपचुनाव में विभिन्न पंचायतों के वार्डों से विजेताओं के नाम घोषित किए गए हैं। परागपुर ब्लाॅक की घियोरी पंचायत के वार्ड नंबर तीन से संजय कुमार विजेता रहे हैं।
इंदौरा ब्लाॅक समिति के बसंतपुर वार्ड के लिए हुए उपचुनाव के तहत मतों की गणना सोमवार को इंदौरा ब्लाॅक में की जाएगी और उसके बाद नतीजा घोषित किया जाएगा।