हिमाचल में अभी और सताएगा मौसम, आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर अभी थमने का नाम नहीं लेगा। प्रदेश में भारी बारिश अभी और तबाही मचा सकती है। बता दें प्रदेश में जून और जुलाई माह में हुई बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त करके रख दिया है। राज्य में भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में आने से कई लोगों की जान गई है।
इसके अलावा कई लोगों के मकान ध्वस्त हुए हैं जिससे कि लोग अपने घरों से बेघर हो चुके हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 अगस्त तक मौसम के खराब बना रहने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में 24 जून से 24 अगस्त तक 367 लोगों की मौत हुई है।
