Loading...

हिमाचल में इंग्लिश मीडियम से पढ़ाने के लिए शिक्षकों को दिया जाएग प्रशिक्षण

Ankita • 21 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से पहली और दूसरी कक्षा में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। बता दें 12 दिसंबर 2023 को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अंग्रेजी माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाने का कार्य सुगमता से करने में शिक्षकों को सक्षम बनाने के लिए विभिन्न कार्यशालाएं भी होंगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के कुल 2553 स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसमें 907 राजकीय प्राथमिक स्कूल, 291 माध्यमिक स्कूल, 325 उच्च स्कूल और 1030 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामिल हैं।